कोहरे ने रोकी छह ट्रेनों की रफ्तार

Dec 18, 2025 06:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

Orai News - उरई में घने कोहरे के कारण झांसी कानपुर रेलमार्ग पर कई ट्रेनों की गति धीमी हो गई। यात्री सर्द हवाओं में लंबी देर तक गाड़ियों का इंतजार करते रहे। कई ट्रेनें घंटों की देरी से चलीं, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को विशेष परेशानी हुई। रेल प्रशासन से सतर्कता से ट्रेन संचालन की मांग की गई है।

कोहरे ने रोकी छह ट्रेनों की रफ्तार

उरई। कोहरे की दस्तक ने झांसी कानपुर रेलमार्ग पर आधा दर्जन ट्रेनों की रफ्तार को धीमा कर दिया है। हाल यह है कि यात्री सर्द हवाओं के बीच गाड़ियों का इंतजार करने को मजबूर है। गुरुवार को लोकल से लेकर लंबी दूरी की ट्रेनों के पहिये थमे नजर आए। सर्द हवाएं चलने की वजह से लोगों को खासी दिक्कत हुई। शहर को झांसी कानपुर रेलमार्ग पर भोर से ही घने कोहरे की धुंध छायी रही। आठ बजे के बाद धुंध छटने के बाद भी टे्रनों की गति धीमी रही। 12943 उद्योग नगरी करीब डेढ़ घंटे, 12511राप्ती सागर एक्सप्रेस दो घंटे, 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस करीब आधे घंटे, 20413 काशी महाकाल एक्सप्रेस दो घंटे देरी से चली।

झांसी कानपुर मेमू भी अपने निर्धारित समय से लेट आई। प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन पर मौजूद टे्रनों के इंतजार में ठिठुरते रहे। किसी ने वेटिंग रुम तो किसी ने परिसर में समय बिताया। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों व बच्चों को हुई। गर्म कपड़ों से लदे होने के बाद भी यात्री कंपकंपा रहे थे। यात्री वीरेंद्र, गोविंद, पकंज, धर्मेंद्र और बाबूलाल का कहना है कि सर्दी का मौसम यूं ही गुजरेगा। अभी टे्रनों की लेटलतीफी और होगी। इससे लोगों की परेशानी बढे़गी। कई टे्रनें भी कैंसिल तो की जाएगी, तब और असुविधा होगी। हालांकि रेलवे प्रशासन से मांग है कि सतर्कता के साथ ट्रेनों का संचालन किया जाए। -------- बरौनी निरस्त होने से हैरान रहे यात्री उरई। पिछले कई दिनों से ग्वालियर बरौनी व बरौनी ग्वालियर दोनों निरस्त चल रही है। गुरुवार को भी यह गाड़ी नहीं आई। इससे बरौनी व ग्वालियर को आने जाने वाले लोग परेशान रहे। लोगों ने रेल प्रशासन से मांग उठाई है कि इसका संचालन बहाल किया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;