Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsSevere Cold Wave Hits Urai Temperatures Drop to 6 8 C
कड़ाके की ठंड और शीतलहर से शहर का हाल बेहाल, जनजीवन प्रभावित

कड़ाके की ठंड और शीतलहर से शहर का हाल बेहाल, जनजीवन प्रभावित

संक्षेप:

Orai News - उरई में सर्दी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ, लोग घरों में दुबक गए और केवल आवश्यक कार्यों के लिए बाहर निकले। धूप से थोड़ी राहत मिली, लेकिन ठंड का असर अभी भी बना हुआ है।

Jan 05, 2026 10:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

उरई। सर्दी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की सुबह शहर में तीखी गलन और शीतलहर के साथ हुई। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। सुबह 9 बजे खुले स्थानों पर निकलते ही ठंड का तीखा असर महसूस किया गया। सड़कों पर आवाजाही बेहद कम नजर आई और लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले। कड़ाके की ठंड के चलते बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। ठंडी हवाओं और गलन ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। हालांकि सुबह करीब 9 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली।

धूप के कारण दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन शीतलहर और ठंड का असर पूरी तरह समाप्त नहीं हो सका। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार की तुलना में सोमवार का दिन अधिक ठंडा रहा, जिससे लोगों का हाल बेहाल रहा। ठंड के कारण बुजुर्गों और बच्चों को खासा एहतियात बरतनी पड़ी और अधिकांश लोग दिनभर अपने-अपने घरों में दुबके रहे। लगातार बढ़ रही सर्दी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है और लोग सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। ---------- तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन उरई। रविवार की तुलना में सोमवार को ठंड का असर और बढ़ गया। न्यूनतम तापमान गिरकर 6.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे सुबह और रात के समय ठिठुरन ज्यादा महसूस की गई। शीतलहर के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग जरूरी काम न होने पर घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। ---- सर्दी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को सबसे अधिक सर्दी रही। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। - कुलदीप गुप्ता, मौसम वैज्ञानिक

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;