Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsSevere Cold Wave and Fog Disrupt Life in Urai City
बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, कोहरे की चादर में लिपटा रहा शहर

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, कोहरे की चादर में लिपटा रहा शहर

संक्षेप:

Orai News - उरई में बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के चलते मंगलवार को ठंड की तीव्रता बढ़ गई। लोग घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे। दिन में धूप निकली, लेकिन ठंडी हवाओं ने उसका असर कम कर दिया। शाम होते ही कोहरा फिर से छा गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने सर्दी और बढ़ने की चेतावनी दी है।

Jan 06, 2026 10:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

उरई। शहर में बर्फीली हवाओं के चलते कड़ाके की सर्दी और अधिक तेज हो गई है। मंगलवार को इसका असर पूरे दिन देखने को मिला। सुबह से ही सर्द हवाएं और ठंड का प्रकोप बना रहा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर करीब एक बजे के बाद सूरज की किरणें जरूर निकलीं, लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को धूप का कोई खास अहसास नहीं हो सका। कड़ाके की ठंड के चलते अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। सड़कों पर आवाजाही काफी कम नजर आई और इक्का-दुक्का लोग ही बेहद जरूरी काम से बाहर निकलते दिखाई दिए। मंगलवार का दिन होने के कारण कुछ लोग मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए जरूर निकले, जिससे बाजार में कुछ रौनक दिखी, लेकिन शाम होते होते ठंड का असर इतना अधिक था कि वे भी जल्द ही अपने घरों की ओर लौट गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिनभर सर्द हवाओं का सिलसिला जारी रहा और शाम होते-होते एक बार फिर कोहरे की चादर ने पूरे शहर को ढक लिया। कोहरे और बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दृश्यता कम होने से सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो गया और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बढ़ रही सर्दी और शीतलहर के चलते जनमानस अस्त-व्यस्त रहा। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ------ बर्फीली हवाओं और घने कोहरे ने किया परेशान उरई। बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के चलते मंगलवार को शहर की रफ्तार थमी रही। सुबह से ही सर्दी का असर इतना तेज रहा कि लोग घरों से बाहर निकलने से कतराते दिखे। दोपहर बाद सूरज की हल्की किरणें जरूर निकलीं, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण धूप बेअसर साबित हुई। शाम होते ही फिर से कोहरे की चादर छा गई, जिससे सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त नजर आया। ------- अभी आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। वहीं मंगलवार को तापमान 6.8 डिग्री न्यूनतम और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा, लेकिन दिनभर बर्फीली हवाएं चलने से लोग ठंड से कांपते नजर आए। - कुलदीप गुप्ता, मौसम वैज्ञानिक