जिले में सर्दी ने लिया यूटर्न, कोहरे की चादर से थमा जनजीवन

Jan 31, 2026 10:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - उरई में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबक गए और बाजारों में रौनक कम हो गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बुजुर्गों और बच्चों को सावधान रहने की सलाह दी।

जिले में सर्दी ने लिया यूटर्न, कोहरे की चादर से थमा जनजीवन

उरई, संवाददाता। कोहरे की धुंध के साथ कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने जिले में कई दिनों बाद वापसी की। जिससे शनिवार को भी घने कोहरे और सर्द हवाओं ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। हालात ऐसे रहे कि दिन चढ़ने के बाद सूर्य दर्शन तो हुए पर तेज़ी न होने की वजह से लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिली और लोग घरों में दुबकने को मजबूर नजर आए। नेशनल और स्टेट हाईवे पर वाहनों की रफ़्तार धीमी रही। शहर में इन दिनों सर्दी का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी शीतलहर के साथ आसमान में घने कोहरे की चादर छाई रही।

ठंड का असर इतना अधिक था कि सुबह से ही लोग ठिठुरते नजर आए। आमतौर पर लोग उम्मीद कर रहे थे कि दोपहर तक मौसम साफ होगा और धूप निकलेगी, लेकिन कोहरे की वजह से सूर्यदेव के दर्शन तो हुए पर तेज़ी न होने की वजह से लोगों को राहत न मिली। ठंड के चलते बाजारों में भी रौनक कम रही। केवल जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले जबकि अधिकांश लोग अपने-अपने घरों में हीटर और अलाव का सहारा लेकर सर्दी से बचाव करते दिखे। बुजुर्गों और बच्चों पर ठंड का सबसे ज्यादा असर देखा गया, जिससे लोगों की दिनचर्या पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई। इनसेट बोले मौसम वैज्ञानिक उरई। शनिवार की सुबह से ही सर्दीली हवाएं चलने से तापमान में गिरावट महसूस की गई। जिससे अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उन्होंने सलाह दी की इस मौसम से बच्चे और बुजुर्ग बचते रहे क्योंकि इस मौसम की सर्दी जल्द लोगों को लग जाती है। और लोग बीमार पड़ जाते हैं। क्योकि लोग इस मौसम में कपड़े नहीं पहनते हैं और लापरवाही कर देते हैं। इसलिए इस मौसम से बच्चे और बुजुर्ग बचाव करें। कुलदीप गुप्ता मौसम वैज्ञानिक फोटो परिचय सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते लोग और शहर की मुख्य सड़क पर कोहरे की धुंध 31 ओआरआई 03, 4 - भीषण सर्दी को देखते हुए लोग घरों में कैद रहे - नेशनल और स्टेट हाईवे पर वाहनों की रफ़्तार रही कम 20 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।