सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं

Feb 28, 2026 09:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

Orai News - उरई में सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के समक्ष सात शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि अन्य को संबंधित विभागों को भेजकर समय सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए गए।

सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं

उरई।सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के समक्ष कुल सात शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमे से तीन शिकायती प्रार्थना पत्रो का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित कर समय सीमा के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए गए। शनिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में थाना कोतवाली उरई परिसर में सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों ने निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि उनका स्थायी समाधान करना है। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि मामलों का निस्तारण शीघ्र हो सके। पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने पुलिस से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए थाना स्तर पर ही अधिक से अधिक मामलों के समाधान पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से थाने के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। इस अवसर उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य, एसएचओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।