तीतरा-खलीलपुर मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो युवक गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

कोंच। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र में तीतरा-खलीलपुर मार्ग पर शनिवार देर रात सड़क हादसे

तीतरा-खलीलपुर मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो युवक गंभीर

कोंच। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र में तीतरा-खलीलपुर मार्ग पर शनिवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी कोंच में भर्ती कराया गया है।बाइक सवार कुलदीप 34 वर्ष व संजू 31 वर्ष निवासी टोपोर किसी काम से तीतरा आए थे। देर रात काम निपटाकर दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। तीतरा से कुछ आगे अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस व परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया।

चिकित्सकों के अनुसार दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।