Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsSenior Eye Surgeon Dr JJ Ram Takes Charge of District Hospitals OT After Patient Death
ऑपरेशन थिएटर में मरीज की मौत के बाद पूर्व सीएमएस और आई सर्जन को बनाया ओटी का इंचार्ज

ऑपरेशन थिएटर में मरीज की मौत के बाद पूर्व सीएमएस और आई सर्जन को बनाया ओटी का इंचार्ज

संक्षेप: Orai News - उरई जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में एक मरीज की मौत के बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जे जे राम को ओटी की जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. राम के साथ डॉ. एके पांडे को सहयोगी के रूप में नियुक्त किया गया है। यह निर्णय मरीज की मौत के मामले में सख्ती से लिया गया है।

Tue, 4 Nov 2025 10:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

- वरिष्ठ आई सर्जन संभालेंगे जिला पुरुष और नेत्र अस्पताल की ओटी की जिम्मेदारी - एक सप्ताह पहले ऑपरेशन थिएटर में मरीज की मौत के बाद मामले पर सख्त जिला अस्पताल प्रशासन उरई। संवाददाता जिला अस्पताल की ओटी में ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत मामले में जिला अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार को जिला पुरुष और जिला नेत्र अस्पताल की ओटी की जिम्मेदारी पूर्व सीएमएस और वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ जेजे राम को दी है। इसके अलावा नेत्र अस्पताल के आई डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी भी वरिष्ठ आई सर्जन की होगी। गौरतलब है कि जिला अस्पताल की ओपीडी में बीते सप्ताह ऑपरेशन के लिए आए मरीज की अचानक मौत हो गई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज के मौत के बाद वहां हड़कंप मच गया था और चिकित्सकों के साथ स्टाफ ओटी में ताला लगाकर भाग गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से ऑर्थो सर्जन डॉक्टर मधुसूदन सिंह राजावत और एनेस्थीसिया के डॉ. अवनीश बनौधा को ऑपरेशन थिएटर के कार्यों पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाई थी। इसके बाद डॉ. सचिन राजपूत को जिला पुरुष अस्पताल की ओटी की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं अब इस मामले में जिला अस्पताल प्रशासन ने जिला पुरुष अस्पताल के पूर्व सीएमएस और वर्तमान में जिला नेत्र अस्पताल के वरिष्ठ आई सर्जन डॉ. जेजे राम को जिला अस्पताल की ओटी की जिम्मेदारी देकर इंचार्ज बनाया है। इसके अलावा डॉ. जेजे राम जिला नेत्र अस्पताल की ओटी के भी इंचार्ज बनाए गए हैं तथा जिला नेत्र अस्पताल के आई डिपार्टमेंट की सारी जिम्मेदारी भी इन्हीं को दी गई है। जिला नेत्र अस्पताल और जिला पुरुष अस्पताल की ओटी में डॉ. जेजे राम के इंचार्ज बनाए जाने के साथ उनके सहयोगी के रूप में नेत्र अस्पताल के आई सर्जन डॉ. एके पांडे को लगाया गया है। ----- जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मरीज की मौत के बाद डॉक्टर सचिन राजपूत को ओटी का इंचार्ज बनाया गया था। वहीं अब इस मामले में जिला पुरुष अस्पताल की ओटी का इंचार्ज पूर्व सीएमएस और वरिष्ठ आई सर्जन डॉक्टर जेजे राम को बनाया है। जिला नेत्र अस्पताल की ओटी की जिम्मेदारी के साथ ही डॉ. जेजे राम नेत्र अस्पताल के आई डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। -डॉ. आनंद उपाध्याय, सीएमएस, जिला अस्पताल उरई