Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsSDM Resolves Fertilizer Distribution Issue for Farmers in Kunch
 सुबह से लाइन में लगे िकसानों को नहीं िमली खाद, पीसीएफ केंद्र पर हंगामा

सुबह से लाइन में लगे िकसानों को नहीं िमली खाद, पीसीएफ केंद्र पर हंगामा

संक्षेप:

Orai News - एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर कराया समाधानकेन्द्र प्रभारी को दी हिदायत किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए फोटो परिचय किसानों को समझातीं एसडीएम ज्योति सिंह 12 कोंच 104कोंच। संवाददाता कोंच मंडी स्थित...

Nov 12, 2025 05:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर कराया समाधान केन्द्र प्रभारी को दी हिदायत किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए फोटो परिचय किसानों को समझातीं एसडीएम ज्योति सिंह 12 कोंच 104 कोंच। संवाददाता कोंच मंडी स्थित पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र पर बुधवार सुबह उस समय हंगामा मच गया, जब किसान सुबह 6 बजे से लाइन में लगने के बावजूद दोपहर 11 बजे तक खाद नहीं पा सके। बढ़ती भीड़ और नाराजगी के चलते किसानों ने केंद्र परिसर में ही हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह और प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और हालात संभाले। अधिकारियों ने तुरंत केंद्र प्रभारी से बात कर खाद वितरण शुरू कराया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद जब किसानों को खाद मिलने लगी तो उनके चेहरों पर राहत और संतोष की झलक दिखी। चन्द्रशेखर बसीठ, मानसिंह, उर्मिला, अनिल आदि किसानों ने बताया कि वे सुबह से लाइन में लगे थे, लेकिन वितरण में देरी के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी किसान को खाद के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने आश्वासन दिया कि मंडी में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है और सभी किसानों को समय पर दी जाएगी।