Orai News: अनफिट स्कूली वाहनों पर पहली बार में लगेगा एक लाख जुर्माना

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: उरई में डीएम राजेश कुमार पाण्डेय और एसपी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वप्रथम बताया गया। अनफिट वाहनों और अयोग्य चालकों पर जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया। विद्यालयों को समिति गठित करने के लिए निर्देशित किया गया।

Orai News: अनफिट स्कूली वाहनों पर पहली बार में लगेगा एक लाख जुर्माना

Orai News: उरई। संवाददाता डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी विनय कुमार सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक में स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।डीएम ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में अनफिट वाहन अथवा अयोग्य चालक को विद्यालय परिवहन में अनुमति नहीं दी जाएगी। पूर्व बैठक के निर्देशों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि जिन विद्यालयों में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का गठन हो चुका है, उन्हें शासनादेश के अनुरूप प्रत्येक तीन माह में नियमित बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

जिन विद्यालयों द्वारा अभी तक समिति का गठन नहीं किया गया है, उन्हें 15 दिनों के भीतर समिति गठित कर उसकी सूचना डीआईओएस व एआरटीओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी 15 दिनों के भीतर पुनः समीक्षा बैठक आयोजित करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग द्वारा नोटिस जारी किए गए 09 अनफिट विद्यालयी वाहनों की तत्काल जांच कराने के निर्देश दिए। समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जनपद में यदि कोई अनफिट विद्यालयी वाहन पहली बार संचालित पाया जाता है तो उस पर एक लाख रुपये तथा दूसरी बार पकड़े जाने पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने की संस्तुति की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि मॉडल कंडीशन से बाहर हो चुके वाहनों का स्थलीय सत्यापन कराकर उन्हें स्क्रैप कराया जाए। विद्यालय केवल उन्हीं वाहनों को अनुबंधित करें जो पूरी तरह फिट हों तथा जिनके चालक भी शारीरिक रूप से सक्षम एवं सभी मानकों पर खरे उतरते हों। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व राजीव राज, जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद्र चौहान रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।