कालपी में गुरुवार बंदी पर विवाद, नियम न मानने वाले सैलून संचालकों के खिलाफ शिकायत

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - कालपी में सैलून संचालकों के बीच साप्ताहिक बंदी के नियमों को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है। जहां कुछ सैलून संचालक नियम का पालन कर रहे हैं, वहीं कुछ बस्तियों में संचालित सैलून इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। संचालकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और सभी सैलूनों को बंद कराने की मांग की है।

कालपी में गुरुवार बंदी पर विवाद, नियम न मानने वाले सैलून संचालकों के खिलाफ शिकायत

कालपी। संवाददाता नगर में सैलून संचालकों के लिए निर्धारित साप्ताहिक बंदी (गुरुवार) का पालन न होने को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जहां मुख्य बाजार के अधिकांश सैलून संचालक बंदी का पालन कर रहे हैं, वहीं बस्तियों में संचालित कुछ हेयर कटिंग सैलून इस नियम को नजरअंदाज कर रहे हैं। इससे अन्य संचालकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर सैलून संचालक समिति के अध्यक्ष अनीश अहमद के नेतृत्व में कई संचालक एकजुट होकर कोतवाली कालपी पहुंचे।उन्होंने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बंदी के दिन खुली दुकानों के वीडियो साक्ष्य भी प्रस्तुत किए।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि नई बस्ती क्षेत्र में एक सैलून संचालक लगातार बंदी के दिन दुकान खोलता है। जब उसे ऐसा करने से मना किया गया तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की, जिससे विवाद की स्थिति बन गई। संचालकों ने मांग की है कि बंदी के दिन नगर के सभी सैलूनों को पूर्ण रूप से बंद कराया जाए, ताकि सभी के लिए समान नियम लागू हो सके। फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।