आरटीई: 436 बच्चों का निजी स्कूलों में मुफ्त प्रवेश को चयन

Mar 09, 2026 09:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - उरई में आरटीई के तहत निजी स्कूलों में बच्चों के मुफ्त प्रवेश के लिए दूसरे चरण की लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन हुआ। इस प्रक्रिया में 436 छात्रों का चयन किया गया जबकि 548 छात्र अचयनित रहे। कुल 1021 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 984 सत्यापित हुए।

आरटीई: 436 बच्चों का निजी स्कूलों में मुफ्त प्रवेश को चयन

उरई। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में बच्चों के मुफ्त प्रवेश को दूसरे चरण की लॉटरी प्रक्रिया डीएम की उपस्थिति में टीम के सामने पारदर्शिता के साथ कराई गई। दूसरे चरण में 436 छात्र छात्राओं का निजी स्कूलों में मुफ्त प्रवेश को चयन किया गया। जबकि 548 छात्र छात्राएं लॉटरी प्रक्रिया में अचयनित हुए। आरटीई के तहत प्री प्राइमरी और कक्षा एक में सभी निजी स्कूलों को 25% बच्चों का मुफ्त प्रवेश लेना अनिवार्य होता है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन बच्चों के पंजीकरण करने के बाद लॉटरी द्वारा बच्चों का प्रवेश के लिए चयन किया जाता है। वहीं।द्वितीय

चरण की लॉटरी जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के समक्ष कलेक्ट्रेट सभागार में खोली गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार, सीडीओ कुमुदेन्द्र कलाकर सिंह एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्द्र प्रकाश की उपस्थित में खोली गई। दूसरे चरण में 436 बच्चों का निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए चयन हुआ। द्वितीय चरण में कुल आवेदन 1021 ऑनलाइन आवेदन अभिभावकों द्वारा किए गए थे। जिसमें कुल सत्यापित आवेदन की संख्या 984 थी। द्वितीय चरण की लॉटरी प्रक्रिया में कुल 436 छात्र छात्राओं का निजी कॉन्वेंट स्कूलों में प्रवेश को चयन किया गया। जबकि लॉटरी प्रक्रिया में कुल अचयनित छात्र छात्रा 548 रहे।- निजी स्कूलों में प्रवेश को 1021 मिले थे ऑनलाइन आवेदन- 984 सत्यापित आवेदन के बाद लॉटरी में 558 आवेदन हुए अचयनित

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।