सिरसाकलार सोसायटी में जांच करने पहुंची अफसरों की टीम

Feb 18, 2026 09:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - ग्राम सिरसाकलार में सहकारी समिति पर रुटीन जांच के लिए अधिकारी पहुंचे। जांच के दौरान कर्मचारियों से जानकारी ली गई और दस्तावेज चेक किए गए। पूर्व सचिव आजाद सिंह ने अधिकारियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए, जिसे विभागीय अधिकारियों ने बेबुनियाद बताया। जांच प्रक्रिया पारदर्शिता के लिए की जा रही है।

सिरसाकलार सोसायटी में जांच करने पहुंची अफसरों की टीम

सिरसाकलार। ग्राम सिरसाकलार में स्थित सहकारी समिति पर रुटीन जांच के लिए अफसरों की टीम पहुंची। यहां पर उन्होंने अभिलेख चेक किए और कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली। वहीं बावली से रिटायर हुए एक समिति के पूर्व सचिव ने जांच को लेकर सवाल उठाए है ओर कई आरोप लगाए जिनको विभागीय अधिकारियों ने बेबुनियाद करार दिया है। एआर विजय प्रकाश वर्मा ने सहकारी समितियों का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए हैं जिससे कामकाज में पारदर्शिता रहे। इसी क्रम में बुधवार को जांच टीम सिरसाकलार की सहकारी समिति पर पहुंची। यहां अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेज चेक किए। जांच टीम में शामिल हरिदास यादव जिला सहकारी अधिकारी रामकुमार सिंह कालपी,प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह जांच कोई भी अधिकारी 15 दिवस के बाद पुनः कर सकता है और यह जांच तीन दिन तक चलेगी।

वहीं दूसरी तरफ बावली के पूर्व सचिव आजाद सिंह ने अधिकारियों पर उत्पीडन के आरोप लगाते हुए जांच को इसी कवायद का हिस्सा बताया। इस मामले में एआर का कहना है कि बावली से सचिव आजाद सिंह 31 जनवरी को रिटायर हो चुके हैं। इनके द्वारा सेवा विस्तार की मांग पर शासन से मार्गदर्शन मांगा गया है। कुछ समय के लिए इनके पास सिरसा का भी चार्ज था। जांच प्रक्रिया रुटीन के तहत हो रही है। उत्पीड़न की बात बेबुनियाद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।