Orai News: आर्टीफिशियल आभूषण को सोने-चांदी के बता 15 हजार और मोबाइल छीनने का आरोप

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: कोंच बस स्टैंड का है पूरा मामला पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत फोटो

Orai News: आर्टीफिशियल आभूषण को सोने-चांदी के बता 15 हजार और मोबाइल छीनने का आरोप

Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र में कोंच बस स्टैंड पर एक युवक से कथित तौर पर फर्जी सोने-चांदी के आभूषण का झांसा देकर 15 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया है। जिसकी जांच पड़ताल पुलिस ने शुरू कर दी है।मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मारपुरा निवासी बॉबी पुत्र कमलेश ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, वह मंगलवार सुबह करीब सात बजे कानपुर से अपने गांव मारपुरा जा रहा था। कोंच बस स्टैंड पर पानी पीने के लिए उतरने के दौरान कुछ लोग उसके पास पहुंचे और सोने-चांदी के आभूषण दिखाते हुए उन्हें सस्ते दाम पर देने की बात कही।

आरोप है कि आभूषण फर्जी होने के बावजूद लोगों ने उसे सामान लेने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर कथित आरोपियों ने उससे 15 हजार रुपये और मोबाइल फोन जबरन छीन लिया। बॉबी ने बताया कि वह अपनी बहन के लिए मोरछट देने जा रहा था और इसी के लिए रुपये लेकर निकला था। घटना के बाद उसने आसपास मौजूद लोगों को पूरी जानकारी दी। पीड़ित का दावा है कि कुछ लोगों ने आरोपियों के कांशीराम कॉलोनी की ओर के होने की जानकारी दी। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर रुपये और मोबाइल बरामद कराने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsउरईOrai News: आर्टीफिशियल आभूषण को सोने-चांदी के बता 15 हजार और मोबाइल छीनने का आरोप