Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsRoad Safety Awareness Training for Village Leaders in Urai
ग्राम स्तर पर सड़क सुरक्षा के प्रति हो जागरूकता

ग्राम स्तर पर सड़क सुरक्षा के प्रति हो जागरूकता

संक्षेप:

Orai News - उरई में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत सदस्यों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय और एसपी डॉ दुर्गेश कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें सड़क सुरक्षा समितियों के गठन पर जोर दिया गया।

Jan 16, 2026 09:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

उरई। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रानी लक्ष्मीबाई सभागार विकास भवन उरई में जिला प्रशासन, परिवहन, पंचायतीराज विभाग द्वारा ट्रेनर कुलदीप गुप्ता के सहयोग से डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी डॉ दुर्गेश कुमार के मार्गदर्शन में ग्राम प्रधानों व जिला पंचायत सदस्यों को वर्चुअल बैठक के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति प्रशिक्षण देते हुए जागरुक किया गया। कार्यक्रम में डीएम राजेश कुमार पाण्डेय, एसपी डॉ दुर्गेश कुमार, सीडीओ केके सिंह, एआरटीओ राजेश कुमार, डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद, विकास याज्ञिक व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में पंचायतीराज विभाग की मुख्य भूमिका रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रशिक्षण में प्रधानों को ग्राम स्तर पर सड़क सुरक्षा समिति बनाये जाने के लिए कहा गया, जिससे ग्राम स्तर पर लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता उत्पन्न की जा सके। उक्त समिति द्वारा ग्राम स्तर पर गोष्ठी कर जागरुक किया जाए जिससे सड़क सुरक्षा समिति के गठन से सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाई जा सके। साथ ही राहवीर योजना व कैशलेश ट्रीटमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति की मदद करने हेतु कहा गया एवम् सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करने व नशे की हालत में वाहन न चलाने, तेज गति से वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय स्टंट आदि न करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, प्रेशर हाॅर्न का प्रयोग न करने सामने चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनायें रखने आदि की सलाह देते हुए जागरुक किया गया।