यातायात नियमों न उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
Orai News - उरई में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एट टोल प्लाजा पर सीट बेल्ट, हेलमेट और रिफ्लेक्टर के उपयोग को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी और जो लोग नियमों का पालन कर रहे थे उन्हें सम्मानित किया गया।
उरई। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एट टोल प्लाजा पर सीट बेल्ट, हेलमेट, रिफ्लेक्टर के प्रयोग को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया।इस। इसमें लोगों को नियमों के पालन की हिदायत दी गई। एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार ने टोल मैनेजर केके शुक्ला के सहयोग से एट टोल प्लाजा पर जागरुकता कार्यक्रम के दौरान समस्त दो पहिया व चार पहिया वाहनों की जाँच की गई। जो भी वाहन चालक सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करते हुए वाहन का संचालन कर रहे थे उनको फूल देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा जो भी वाहन चालक बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहनों का संचालन करते हुए मिले उनको कठोर चेतावनी देते हुए सरकार व परिवहन विभाग तथा उनके परिवार की ओर से आग्रह किया गया कि वाहन का संचालन करते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का अवश्यक प्रयोग करें व सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करें।
साथ ही बिना रिफ्लेक्टर के संचालित ट्रक, ट्रैक्टर, टैम्पो, टैक्सी आदि वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया। सभी को बताया गया कि नशे की हालत में वाहन का संचालन न करें तथा तेज गति से वाहन न चलाएं।वाहन चलाते समय स्टंट आदि न करें एवं गलत दिशा में वाहन न चलायें। प्रेशर हाॅर्न का प्रयोग न करें, सामने चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनायें रखने आदि की सलाह देते हुए जागरुक किया गया। यह भी चेतावनी दी गयी कि अगर कोई भी वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उनके विरुद्ध कठोर प्रवर्तन कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




