सड़क मरम्मत की उठाई मांग
Mar 11, 2026 10:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
Orai News - जालौन के कुठौंदा निवासी गजेंद्र सिंह सेंगर ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की है कि गोकुलपुरा से कुठौंदा बुजुर्ग के बीच सड़क में गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। उन्होंने सड़क की मरम्मत की मांग की है।

जालौन। कुठौंदा निवासी ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत भेजकर अवगत कराया कि लगभग एक वर्ष पूर्व ही गोकुलपुरा से कुठौंदा बुजुर्ग के बीच सड़क में गडढे हो गए हैं। इससे इस मार्ग से होकर निकलने में राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत होती है। उन्होंने मांग की है कि लोगों की सुविधा को देखते हुए सड़क को दुरुस्त कराया जाए जिससे आवागमन में परेशानी न हो।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


