सड़क हादसे में दो लोग घायल

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

जालौन में बुधवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे एक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बाइक ने टहलने निकले महेश चंद्र राठौर को टक्कर मार दी। दोनों घायलों को राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।

सड़क हादसे में दो लोग घायल

जालौन। संवाददाता छहपुला के आगे बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार बाइक सवार ने सुबह टहलने निकले एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया। मोहल्ला तोपखाना निवासी महेश चंद्र राठौर बुधवार की सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान छहपुला के आगे उरई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महेश चंद्र राठौर और बाइक सवार जाजेपुरा निवासी पुष्पेंद्र सिंह दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

मौके से निकल रहे राहगीरों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।