आटो की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

कोंच, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्रीन गार्डन के पास सड़क हादसे में

आटो की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत

कोंच, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्रीन गार्डन के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री की उपचार दौरान मौत हो गई। घटना ग्रीन गार्डन के पास की बताई जा रही है, जहाँ एक ऑटो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बड़ी कैलिया निवासी कैलाश वर्मा 55 वर्ष मकान निर्माण में मिस्त्री का कार्य करते थे। मंगलवार को रात वह ग्रीन गार्डन के पास एक मकान का लैंटर डलवाने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रहे एक ऑटो ने अचानक उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैलाश वर्मा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कोंच कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँची और ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, और दुर्घटना के जिम्मेदार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।