Orai News: सब्जी पर प्लान की खबर: बारिश ने चौपट की फसलें, सब्जियों के दामों में आया उछाल
Orai News: बारिश ने चौपट की फसलें, सब्जियों के दामों में आया उछाल8-नीबू 150 व लहसुन 200 रुपये पार पहुंचा, बढ़ी दिक्कत-सब्जियों में 10से लेकर 50 रुपये की बढ़ोत्तरी,

Orai News: उरई, संवाददाता। सप्ताह भर पहले लगातार हुई बारिश से सब्जियों के भाव में एक बार फिर से तेजी आ गई है। हाल यह है कि लहसुन से लेकर टमाटर, लौकी, भिंडी, तोरई सरीखे रोजमर्रा की सब्जियों के भाव में 10 से लेकर 50 रुपये तक का इजाफा हुआ है। इससे रसोई के बजट पर भार पड़ा है। दुकानदारों का कहना है कि यह सब बारिश का नतीजा है। सब्जियों का ज्यादातर माल बाहर से आ रहा है। जिसके चलते सब्जियों के दाम में इजाफा हो गया है। शहर के राठ रोड स्थित सब्जी मंडी में महंगाई की आग पड़ी है। सब्जियों के दामों में उछाल देखा गया।
पिछले एक सप्ताह के भीतर अड़ा अंतर देखने को मिला है। इनमें टमाटर, प्याज, लौकी, कददू पर 10 रुपये बढ़े है तो वहीं, खीरा, तोरई, भिंडी के अलावा शिमला मिर्ची पर 20 से 30 रुपये का इजाफा है। नींबू के दाम आसमान पर पहुंच गए है। जबकि नींबू अब 50 से 60 रुपये की बढ़ोत्तरी हो गई है। इसके अलावा लहसुन पर 40 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। रोजमर्रा की चीजें महंगी होने से महिलाओं के रसोई बजट गड़बड़ाया है।

