दो ट्रेनों में पांच चोरियां, नगदी, जेवरात समेत छह लाख का माल पार

Jan 06, 2026 08:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

Orai News - -सीतापुर व पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस के अलग अलग कोचों की वारदात -रेलवे पुलिस ने फिर

दो ट्रेनों में पांच चोरियां, नगदी, जेवरात समेत छह लाख का माल पार

उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को फिर से चोरों ने रेलवे पुलिस को चुनौती दी और दो ट्रेनों के एसी कोचों से छह से सात लाख रुपये की चोरी कर ली। यात्रियों की सूचना पर आरपीएफ व रेलवे पुलिस ने मौके पर जांच की। हालांकि एसओ जीआरपी नागेंद्र सरोज ने मामला झांसी-ललितपुर परिक्षेत्र का बताकर पल्ला झाड़ लिया। उरई के शिवम सीतापुर एक्सप्रेस से परिवार के साथ एसी टू कोच से मुंबई से उरई आ रहे थे। रास्ते में कोच से ट्रॉली बैग चोरी हो गया। यात्री के अनुसार जेवरात समेत डेढ़ लाख का सामान था।

ठीक इसी गाड़ी में सवार सीतापुर निवासी सपना भोपाल से सीतापुर के लिए सीट नंबर 11 से यात्रा कर रही थी। पीड़िता के मुताबिक उनका भी ट्राली बैग चोरी चला गया। इसमें सोने चांदी के जेवरातों में अंगूठी, चेन, जंजीर को मिलाकर करीब 2 लाख का सामान था। इसके अलावा कानपुर निवासी गुरवीर मुंबई से कानपुर आ रहे थे। इनका भी रास्ते में ट्राली बैग पार हो गया। इसमें कैमरे के साथ कपड़े, मोबाइल के साथ 60 से 70 हजार चोरी हो गई। इसी तरह 15066 पनवेल एक्सप्रेस में भी चोरों ने दो यात्रियों को निशाना बनाया। यात्री शफीउल्ला नासिक से सिद्धार्थ नगर जा रहे थे।रास्ते में ट्राली बैग चोरी हो गया। इसमें एक लाख का सामान गया। इसमें अन्य जरुरी कागजात के साथ कीमती कपडे़ इत्यादि सामान था।वहीं, वरिष्ठ मुनि नासिक से कानपुर जा रहे थे। उसके बैग से एक लाख का सामान चोरी गया है। जीआरपी एसओ नागेंद्र सरोज का कहना है कि जो भी चोरियां हुई हैं, वह झांसी ललितपुर क्षेत्र की है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। ---- -सुल्तानपुर एक्सप्रेस में अकेले एक ही कोच में तीन चोरियां उरई। सीतापुर एक्सप्रेस में जो चोरियां हुई हैं, वह हैरान कर देने वाली है। खास बात तो यह है कि एक ही कोच से तीन यात्रियों का सामान चोरी चला गया। वह भी ट्राली बैग थे। इसके बाद भी न तो यात्रियों को पता चला है और स्कार्ट के सिपाहियों के अलावा रेलवे पुलिस को। ---- चोरों का गिरोह सक्रिय, कहां सो रही रेलवे पुलिस उरई। जिस तरह से एक के बाद एक चोरियां धड़ाधड़ हो रही हैं, उससे तो यही माना जा रहा है कि चोरों का कोई नया गैंग सक्रिय हो गया है और वह लंबी दूरी की ट्रेनों को ही निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम देता है। जिसमें सुल्तानपुर एक्सप्रेस के साथ पनवेल गोरखपुर में हुआ है। --------- 17 लाख की चोरी का नहीं हो पाया खुलासा उरई। पिछले दिनों राप्ती सागर एक्सप्रेस में अनुसंधान प्राचार्य के साथ हुई 17 लाख की चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है। रेलवे पुलिस केवल कोच कंडेक्टर के बयान लेकर सीमित हो गई है। अभी यह कार्रवाई पूरी नहीं हो पाई थी कि पिछले दिनों 15024 गोरखपुर एक्सप्रेस के एसी कोच से मोबाइल चोरी हो गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।