200 कर्मचारी शहर का हर कोना करेंगे चमाचम
Orai News - उरई में गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका ने विशेष सफाई अभियान चलाया। 200 कर्मियों की 15 टोली ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों की सफाई की। सफाई निरीक्षक के निर्देश पर महापुरुषों के स्मारक स्थलों की भी धुलाई की गई और सजावट का काम शुरू हुआ।

उरई। गणतंत्र दिवस पर शहर को चमाचम रखने के लिए नगर पालिका ने विशेष सफाई अभियान छेड़ दिया है। 15 टोली के साथ उतरे करीब 200 कर्मियों ने मेन बाजार से लेकर चाक चौराहों व गलियों को साफ सुथरा किया। सड़कों पर अचानक सफाई कर्मियों की लंबी फौज देखकर लोग भी हैरत में पड़ गए। बाद में पता चला कि यह सब गणतंत्र दिवस की तैयारी चल रही है। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शहर के हर कोने में कार्यक्रम किए जाएंगे। देशभक्ति के इस पावन पर्व पर कहीं कोई गंदगी नजर न आए, उसको लेकर सफाई इंस्पेक्टर एसके सिंह के निर्देश पर सफाई अभियान चलाया गया।
शनिवार दोपहर को शहर के स्टेशन रोड, माहिल तालाब, करमेर रोड, कालपी रोड, राठ रोड समेत एक दर्जन जगहों पर विशेष सफाई अभियान के तहत सफाई कर्मचारी रोडों को साफ करते नजर आए। हर टोली पर 12 से 13 कर्मचारी शामिल किए गए। मेन बाजार में चाक चौराहे से लेकर ऐसा कोई तिराहा नहीं था, जहां पर झाडू लेकर कर्मचारी काम करते नजर न आए हो। हर साफ स्थल की फोटोग्राफी कराई गई।सफाई निरीक्षक की मानें तो गणतंत्र दिवस तक साफ सफाई पर विशेष नजर रखी गई है। सफाई के बाद देर शाम को अफसरों ने मौका मुआयना किया। -------- धुलवाए महापुरुषों के स्मारक, सजावट शुरू उरई। सफाई निरीक्षक संदीप की मानें तो शहर के सभी महापुरुषों के स्मारक स्थलों की सफाई के बाद उनकी विधिवत धुलाई कराई गई। शनिवार को पालिका टीम स्मारक स्थलों की धुलाई करती देखी गई। कर्मियों के काम के बाद पालिका अधिकारियों ने मौके पर जाकर व्यवस्थाएं देखी। देर शाम से सजावट का काम भी शुरू हो गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




