Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsRamapura Students Shine at 2025 Legislative Sports Competition Winning 30 Medals
विधायक खेल स्पर्धा 2025 में राजा चित्तर सिंह विद्यालय के बच्चों ने मारी बाजी

विधायक खेल स्पर्धा 2025 में राजा चित्तर सिंह विद्यालय के बच्चों ने मारी बाजी

संक्षेप:

Orai News - रामपुरा, संवाददाता। बंगरा के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में विधायक खेल स्पर्धा 2025

Dec 05, 2025 09:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

रामपुरा, संवाददाता। बंगरा के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में विधायक खेल स्पर्धा 2025 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे रामपुरा के राजा चित्तर सिंह विद्यालय के 30 बच्चों ने मेडल जीते। बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज बंगरा में आयोजित की गई प्रतियोगिता में नगर के राजा चित्तर सिंह जू देव विद्यालय के बच्चों ने परचम लहराया। जिसमे अंडर 17 में कक्षा 12 के छात्र अभिनंदन सेंगर ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाकर गोल्ड मैडल जीता। अंडर 19 में कक्षा 12 के छात्र अनुज राजावत ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल जीता। अंडर 17 में कक्षा 11 के छात्र प्रवीण ने 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मैडल जीता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अंडर 17 में कक्षा 12 के छात्र अरमान खान ने 200 मीटर दौड़ा में तीसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मैडल जीत कर विद्यालय का नाम रौशन किया। इसी प्रकार विद्यालय के अन्य बच्चों ने अनेक विधाओं में हिस्सा लेकर कुछ 30 मेडल जीत कर विद्यालय व नगर का नाम रौशन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष मोनास ने सभी बच्चों का स्वागत करते हुए हौसला बढ़ाते हुए कहा कि विद्यालय के बच्चों को खेल कूद में आगे बढ़ने के लिए विद्यालय परिवार हरसंभव मदद करेगा। इससे बच्चे खेलो में राज्य व नेशनल लेबल के लिए तैयार हो सके।