तराबीह मुकम्मल होने पर हाफिज का सम्मान
Orai News - उरई में रमजान उल मुबारक के दौरान दरूल उलूम फैजाने मदरसे में 10 दिनों की तराबीह के बाद हाफिज का सम्मान किया गया। मदरसा कमेटी ने उन्हें 51 हजार रुपये की नकद भेंट दी। कार्यक्रम में मौलाना शाहबाज कालपी शरीफ को फूलमालाओं से नवाजा गया। सभी ने रमजान में अमन और भाईचारे की दुआ मांगी।

उरई। रमजान उल मुबारक के पवित्र माह में दरूल उलूम फैजाने मदरसे बघौरा में 10 दिनों की तराबीह मुकम्मल होने पर हाफिज का सम्मान कर उन्हें रुखसती दी गई। इस अवसर पर मदरसा परिसर में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मदरसा कमेटी के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। 10 दिन की तरह भी सुन रहे मौलाना शाहबाज कालपी शरीफ को आखिरी दिन फूलमालाओं से नवाजा गया और उनकी खिदमतों की सराहना की गई। कमेटी की ओर से उन्हें 51 हजार रुपये की नकद भेंट भी प्रदान की गई। मदरसे की कर्ताधर्ता सैयद मकसूद ने कहा कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और आपसी भाईचारे का पैगाम देता है।
तरावीह में कुरआन पाक सुनाना और उसे मुकम्मल कराना बड़ी नेमत की बात है।अंत में सभी ने रमजान माह में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। इस दौरान मौलाना अनस, सैफी खान, चांद चिश्ती, वहीद मंसूरी, आरिफ मंसूरी सहित कमेटी के अन्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


