Orai News: माधौगढ़ में होगा मातृशक्ति महाकुंभ
हिन्दुस्तान, उरई
Orai News: माधौगढ़ में पहली बार रक्षाबंधन महोत्सव एवं मातृशक्ति महाकुंभ एक सितंबर को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम मातृशक्तियों के लिए समर्पित है, जिसका उद्देश्य रिश्तों को मजबूत करना और बहनों का सम्मान करना है। लगभग 2,500 से 3,000 मातृशक्तियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।

Orai News: माधौगढ़। संवाददाता रक्षाबंधन के मौके पर पहली बार माधौगढ़ विधानसभा के कस्बा माधौगढ़ में रक्षाबंधन महोत्सव एवं मातृशक्ति महाकुंभ का आयोजन एक सितंबर को किया जाएगा। यह कार्यक्रम मातृशक्तियों के लिए समर्पित रहेगा। आयोजक एवं अपना दल (एस) के प्रदेश महासचिव युवा मंच के ओंकार सिंह ठाकुर ने यह जानकारी दी। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन महोत्सव के माध्यम से रिश्ते की डोर को मजबूत किया जाएगा। खासकर आयोजन के माध्यम से बहनों को मजबूती प्रदान की जाएगी। खासकर मातृशक्तियों एवं बहनों के सम्मान को समर्पित यह आयोजन रक्षाबंधन के पवित्र भाव को और मजबूत करने का प्रयास है।
कार्यक्रम में क्षेत्र की लगभग 2,500 से 3,000 मातृशक्तियों एवं बहनों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।


