Orai News: रेलवे स्टेशन पर 136 लोगों से वसूला करीब डेढ़ लाख जुर्माना
Orai News: उरई में झांसी कानपुर रेलमार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग में बिना टिकट यात्रा कर रहे 136 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे 1 लाख 33,150 रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों को नियमों के पालन की जानकारी भी दी।

Orai News: उरई। संवाददाता झांसी कानपुर रेलमार्ग के उरई स्टेशन व टे्रनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बेटिकट चलने वालों पर नकेल कसी गई। इस दौरान बिना टिकट समेत विभिन्न मामलों में 136 यात्रियों को पकड़ा गया। इन सभी से एक लाख 33150 रुपये जुर्माना वसूला गया। चेकिंग की खबर से हड़कंप सा मचा रहा।सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक झांसी अनिरुद्ध कुमार के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में झांसी मंडल के उरई रेलवे स्टेशन पर विशेष एंबुश टिकट चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस दौरान चेकिंग स्टाफ ने मुख्य गेट व विभिन्न जगहों पर खडे़ होकर टे्रनों से उतरे लोगों के टिकट चेक किए।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 20104 मुंबई एलटीटी, 12173 उद्योग नगरी, 12143 सुल्तानपुर एक्सप्रेस, 11124 बरौनी ग्वालियर, 22533 कुशीनगर एक्सप्रेस, 19306 एवं 64608 में सघन टिकट जांच की गई। टिकट जांच के दौरान यात्रियों को रेलवे नियमों की जानकारी भी दी गई तथा भविष्य में सदैव वैध टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित किया गया। टिकट चेकिंग स्टाफ ज्ञान सिंह, चेतराम वर्मा, प्रदीप कुमार व रक्षा विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा। उन्इोंने झांसी मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे नियमों का पालन करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


