Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsRailway Police Security Questioned After Continuous Thefts on Jhansi-Kanpur Route
पुष्पक एक्सप्रेस के एसी कोच में एक लाख की चोरी

पुष्पक एक्सप्रेस के एसी कोच में एक लाख की चोरी

संक्षेप:

Orai News - उरई। झांसी- कानपुर रेलमार्ग पर लगातार हो रही चोरियों ने रेलवे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुष्पक एक्सप्रेस में एक यात्री से करीब 1 लाख रुपये की चोरी हुई। घटना के बाद आरपीएफ ने जांच शुरू की है और सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। यात्रियों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

Dec 05, 2025 04:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों में लगातार एक के बाद हो रही एक चोरी की वारदातों ने रेलवे पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। शुक्रवार को पुष्पक एक्सप्रेस में चोरों ने एसी कोच से करीब 1 लाख रुपये की चोरी की। यात्री की सूचना पर आरपीएफ ने यात्री से संपर्क कर घटना की जानकारी ली। यात्री ने बताया, वारदात झांसी क्षेत्र के समीप हुई है। घटना के बाद पुलिस की वर्दी में दो सिपाही जरूर आए और कोरे कागज पर हस्ताक्षर कर ले गए। इससे माना जा रहा है कि जिस गाड़ी में यात्री के साथ चोरी हुई है उसमें रेलवे पुलिस का स्कॉर्ट चल रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हालांकि रेलवे सुरक्षा बल पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। यह 24 घंटे के भीतर दूसरी चोरी की घटना है। मुंबई से लखनऊ जाने वाली 12534 पुष्पक एक्सप्रेस में शुक्रवार सुबह यात्री गौरव नारंग के साथ चोरी की घटना हो गई। वह मनमाड़ से लखनऊ की यात्रा करने के लिए परिवार के साथ ट्रेन के ए टू एसी कोच में सवार हुए थे। यात्री का कहना है कि रास्ते में झपकी लगने की वजह से वह परिवार के साथ सो गए । जब झांसी स्टेशन पर आंख खुली तो देखा सीट के बगल में रखा सामान से बड़ा बैग गायब था । यात्री के मुताबिक बैग में 7 हजार नगद, दो कीमती मोबाइल, एक एप्पल की घड़ी, उसका चार्ज व अन्य जरुरी सामान था। चोरी करीब 1 लाख की बताई जा रही है। हालांकि यात्री ने कंट्रोल के माध्यम से घटना के बारे में अवगत कराया तो आरपीएफ कोमल सिंह ने यात्री से बात कर घटना के बारे में पूछा। सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि एक दिन पहले ही पुणे स्पेशल में यात्री के साथ हुई पांच लाख से अधिक की चोरी से खुलासा नहीं हो पाया था कि पुष्पक एक्सप्रेस में वारदात हो गई। ------ आरपीएफ ने बरती एहितयात, सीसीटीवी कैमरों से बढ़ाई निगरानी उरई। सेक्शन में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने एहितयात बरती है। इंस्पेक्टर अभिषेक यादव के निर्देश पर रेलवे स्टेशन की निगरानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को दरोगा कोमल सिंह ने घटनाओं को लेकर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली गाड़ियों पर पहनी नजर रखी। ----- कहीं झांसी कानपुर रेलमार्ग पर पनप तो नहीं रहा चोरों का गिरोह उरई। झांसी कानपुर रेल मार्ग पर पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं की वजह से रेलवे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। जो घटनाएं हुई है उसे यही माना जा रहा है कि झांसी कानपुर रेल मार्ग पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला कोई नया गिरोह तो नहीं पनप रहा है। हालांकि यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन घटनाओं की वजह से यात्रियों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।