
मुझे सही काम चाहिए, शिकायत मिली तो खैर नहीं होगी!
Orai News - उरई के भुआ रेलवे स्टेशन पर मानकों को ताक पर रखकर बनाये गए गुमटी नुमा रेलवे भवन पर अधिकारियों की नजर है। आईओडब्लू विभाग के कर्मचारियों को भेजकर कमियों को दूर किया जा रहा है। ठेकेदार को फटकार लगाते हुए पारदर्शिता से काम करने की हिदायत दी गई है।
उरई। भुआ में मानकों को ताक पर रखकर बनाए गए रेलवे भवन पर अफसरों का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। खबर का असर यह रहा कि आईओडब्लू विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजकर कमियों को दूर कराया जा रहा है। वहीं, अफसरों ने ठेकेदार को फोन कर जमकर फटकारा और बोले, ऐसे काम नहीं चलेगा। पारदर्शिता से िनर्माण िकया जाए। दोबारा शिकायत मिली तो खैर नहीं होगी। भुआ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आपरेटिंग विभाग के कर्मियों के बैठने के लिए गुमटी नुमा रेलवे भवन बनाया गया। गुमटी के निर्माण पर उठ रहे सवालों को लेकर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 4 दिसंबर के अंक में रेलवे भवन बनाने के नाम पर ठेकेदार ने की लीपापोती शीर्षक खबर प्रकाशित की।

मामला झांसी में बैठे मंडलीय अफसरों तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। आईओडब्लू विभाग के जिम्मेदारों को तलब किया गया। इधर, विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने भुआ स्टेशन पर जहां गुमटी बनाई गई, वहां कर्मचारी भेजे और तराई से लेकर अन्य काम कराए गए। वहीं, ठेकेदार को हिदायत दी गई है कि जो कमियां हैं, उसे दूर कराए। -आईओडब्लू विभाग के अफसरों ने ठेकेदार के कसें पेंच -भुआ में कर्मियों को भेज कमियों को दूर कराने में शुरू काम

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




