Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsQuality Road Construction Under Urai Pothole-Free Campaign Inspected by Irrigation Department
तेजी से पूरे कराएं सड़क निर्माण, गुणवत्ता का रखें ध्यान

तेजी से पूरे कराएं सड़क निर्माण, गुणवत्ता का रखें ध्यान

संक्षेप:

Orai News - उरई में गड्ढामुक्ति अभियान के तहत बिजवाहा से कुठौंद तक सड़क निर्माण का निरीक्षण किया गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने निर्माण की गुणवत्ता चेक की और ठेकेदार को निर्देश दिए कि बचे कार्य को जल्द पूरा किया जाए। सड़क की स्थिति में सुधार से किसानों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Nov 28, 2025 09:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

उरई। गड्ढामुक्ति अभियान के तहत चयनित की गई सड़कों के गुणवत्तापरक निर्माण को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारी लगातार निरीक्षण करने में जुटे हैं। विभाग द्वारा बिजवाहा से कुठौंद तक बनाई जा रही सड़क निर्माण का सहायक अभियंता ने निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता चेक की और ठेकेदार को निर्देश दिए कि जो कार्य शेष बचा है उसको अविलंब पूर्ण कराया जाए जिससे आम जनता को आवागमन में परेशानी न हो। बरसात के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की गड्ढामुक्ति एवं विशेष अभियान का काम लगाते जारी है। डीएम ने इसी महीने के अंत तक सड़कों को दुरुस्त कराने के निर्देश सभी विभागों को दिए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसको देखते हुए अधिकारी लगातार क्षेत्रों में निरीक्षण करने में जुटे हुए हैं। सिंचाई विभाग के अंतर्गत आने वाली बिजवाहा से कुठौंद तक करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण की मांग काफी समय से कराई जा रही थी। इस मार्ग से आसपास के दर्जनों गांव के किसान गुजरते हैं लेकिन पूर्व में सड़क की हालत ठीक ना होने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके मद्देनजर विभाग द्वारा गड्ढा मुक्ति अभियान के तहत सड़क को चयनित किया गया था। अब इस मार्ग पर निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है। शुक्रवार को सिंचाई विभाग खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता रमेश यादव ने निर्माणाधीन सड़क मार्ग का निरीक्षण किया और इसमें प्रयुक्त किया की जा रही सामग्री की गुणवत्ता परखी। मौके पर कार्य मानक के अनुसार पाया गया। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिए गए के निर्धारित समय सीमा के अंदर जो कार्य शेष रहा गया है उसको अविलंब पूर्ण कराया जाए जिससे किसानों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। सड़क का निर्माण लगभग पूरा होने पर क्षेत्रीय लोगों को भी काफी राहत मिली है। उनका कहना है कि वर्षों से खराब पड़ी सड़क के निर्माण पूरा होने से अब उनको अपने खेतों तक आने-जाने में काफी सहूलियत होगी काफी समय से इसकी मांग उठाई जा रही थी।