जालौन मेडिकल कॉलेज में बवाल पर हटाए गए प्राचार्य

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में 10 दिन पहले हुए बवाल के बाद प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी को हटाया गया है। उन्हें डीजी कार्यालय लखनऊ अटैच किया गया है। कानपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर महेंद्र सिंह को नए प्राचार्य के रूप में नियुक्त किया गया है। मामला मरीज और डॉक्टरों के बीच विवाद से शुरू हुआ था।

जालौन मेडिकल कॉलेज में बवाल पर हटाए गए प्राचार्य

उरई, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 10 दिन पहले हुए बवाल पर प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। शासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें डीजी कार्यालय लखनऊ अटैच कर दिया है। वहीं उनके स्थान पर कानपुर मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग के सहायक आचार्य डॉक्टर महेंद्र सिंह को मेडिकल कॉलेज जालौन के प्राचार्य पद की जिम्मेदारी दे दी है।व्यापारी ब्रजकिशोर गुप्ता अपने भाई राज किशोर गुप्ता के साथ परिवार की बेटी को लेकर 17 मई की देर रात राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे थे। इलाज में लेटलतीफी को लेकर उनका डॉक्टर से विवाद हो गया।

देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के बाद वहां बवाल शुरू हो गया। मामले में डॉ अराध्य नगाइच ने मरीज के तीमारदारों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरे ही दिन व्यापारियों ने शहर में धरना प्रदर्शन कर डॉक्टर आराध्य समेत 30 से 40 अज्ञात डॉक्टरों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज करा दिया। इसपर डॉक्टरों ने ओपीडी ठप कर हड़ताल कर दी थी। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से शिकायत करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की थी। इसपर शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन के प्राचार्य डॉ अरविंद त्रिवेदी को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है। इसके साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज कानपुर के पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर महेंद्र सिंह को अग्रिम आदेशों तक राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन के प्राचार्य पद पर तैनात किया गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।