पीआरडी जवानों ने डीएम से लगाई गुहार, प्रशिक्षण व ड्यूटी दिलाने की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - उरई में पीआरडी जवानों ने जिलाधिकारी से 45 दिवसीय प्रशिक्षण और नियमित ड्यूटी की मांग की है। कई जवानों को प्रशिक्षण पत्र नहीं मिला, जिससे वे प्रशिक्षण से वंचित रह गए। उच्च न्यायालय ने दो महीने में नियुक्ति पर विचार करने का आदेश दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई, जिससे जवान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

पीआरडी जवानों ने डीएम से लगाई गुहार, प्रशिक्षण व ड्यूटी दिलाने की मांग

उरई। पीआरडी जवानों ने जिलाधिकारी से मिलकर 45 दिवसीय प्रशिक्षण और नियमित ड्यूटी दिलाए जाने की मांग उठाई है।आदेश के तहत 16 जनवरी 2025 से लखनऊ में प्रशिक्षण आयोजित किया गया था, लेकिन कई पीआरडी जवानों को प्रशिक्षण पत्र नहीं भेजा गया, जिससे वे प्रशिक्षण से वंचित रह गए। गुरुवार को पीआरडी जवान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वर्षों से विभाग में निष्ठापूर्वक सेवा देने के बावजूद उन्हें प्रशिक्षण और ड्यूटी नहीं दी जा रही है। इस मामले में उन्होंने माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में रिट याचिका भी दायर की थी, जिस पर न्यायालय ने संबंधित अधिकारियों को दो माह के भीतर नियुक्ति पर विचार करने के निर्देश दिए थे।

जवानों का आरोप है कि निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे वे बेरोजगारी और आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। पीआरडी जवानों ने डीएम से से न्यायालय के आदेश का पालन कराते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान चंद्रभूषण,विजय कुमार, जितेंद्र कुमार,कार्य कुशल, शिवराम,बृजेश कुमार, रविकांत,रविंद्र सिंह,निजेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।