
जिले में विधानसभावार मतदान केंद्रों का हुआ निर्धारण
Orai News - उरई में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए 1021 मतदान केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इसमें माधौगढ़ में 423, काली में 333 और उरई (अजा) में 265 मतदान केंद्र शामिल हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित सूचियों को जिला निर्वाचन कार्यालय और संबंधित कार्यालयों में चस्पा किया गया है।
उरई। जिले में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्रों का साथ ही मतदेय स्थलों का निर्धारण कर दिया गया है। इसके लिए तीनों विधानसभाओं में मिलाकर कुल 1021 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनको आयोग द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है। लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के लिए मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया काफी समय से चल रही है। आयोग के दिशा निर्देशों के तहत इस पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे गए थे साथ ही अधिकारियों द्वारा केंद्रों का निरीक्षण भी किया गया था। अब आयोग से अनुमोदन के बाद इसकी सूची जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय द्वारा फाइनल कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि माधौगढ़ विधानसभा में 423 मतदान केंद्र व 5780मतदेय स्थल बनाए गए है जबकि काली विधानसभा में 333 मतदान केंद्र व 516 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए है इसी प्रकार, उरई(अजा) विधानसभा में 265 मतदान केंद्र व 5300मतदेय स्थल बनाए गए है। जनपद की तीन विधानसभाओं में कुल 1021 मतदान केंद्र व 1624 मतदेय स्थल है। निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित किए गए विवरण के अनुसार अंतिम प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूचियां सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों तथा तहसील कार्यालयों में चस्पा कर दी हैं साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय तथा डीईओ की वेबसाइट पर जन-सामान्य के लिए उपलब्ध है जिनका अवलोकन किया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




