Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsPolice Superintendent Inspects Aata Police Station Emphasizes Record Maintenance and Timely Investigations
एसपी ने आटा थाने का किया औचक निरीक्षण

एसपी ने आटा थाने का किया औचक निरीक्षण

संक्षेप:

Orai News - आटा थाना पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष की टीमवर्क और रिकॉर्ड अपडेट की सराहना की। एसपी ने लंबित विवेचनाओं का समय पर निपटारा करने, गिरफ्तारी में तेजी लाने और प्रभावी पेट्रोलिंग पर जोर दिया। थाना परिसर की स्वच्छता और पुलिस कर्मियों के व्यवहार की भी समीक्षा की गई।

Nov 28, 2025 09:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

आटा। आटा थाना पुलिस के कार्यों और व्यवस्था को परखने पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष की टीमवर्क और फील्ड ऐक्शन की सराहना करते हुए रिकॉर्ड अपडेट रखने और विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने शुक्रवार को आटा थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों, कंप्यूटराइज्ड रिकॉर्ड, जीडी रजिस्टर, मालखाना, हवालात तथा एचएस इंडेक्स का गहन अवलोकन किया। एसपी ने पाया कि अधिकांश अभिलेख सुव्यवस्थित स्थिति में रखे गए हैं। इस पर उन्होंने थानाध्यक्ष अजय सिंह और उनकी टीम की कार्यशैली की सराहना की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसपी ने लंबित विवेचनाओं को समय पर निपटाने, वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने तथा प्रभावी पेट्रोलिंग के जरिए क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंभीर मामलों पर प्राथमिकता से कार्रवाई हो और पीड़ित को न्याय दिलाने में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की स्वच्छता, वाहन कतार, महिला हेल्प डेस्क, बीट सूचना रजिस्टर और सीसीटीवी व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष संतोष व्यक्त करते हुए इसे लगातार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को आम लोगों से व्यवहार में सौम्यता बनाए रखने और हर शिकायत का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।थानाध्यक्ष अजय सिंह ने आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा और थाने की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी तथा परिणामकेंद्रित बनाया जाएगा।