Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsPolice Officer Attempts Suicide After New Year Dispute with Wife
न्यू ईयर विश न करने पर पत्नी से विवाद के बाद सिपाही ने खाया जहर

न्यू ईयर विश न करने पर पत्नी से विवाद के बाद सिपाही ने खाया जहर

संक्षेप:

Orai News - कोंच(उरई)। 30 वर्षीय पुलिस सिपाही ब्रह्मजीत ने पत्नी से नए साल की शुभकामनाओं पर विवाद के बाद जहर खा लिया। उसकी हालत गंभीर थी, लेकिन अब सुधार हो रहा है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और उसकी काउंसिलिंग भी की गई है। सिपाही को छुट्टी पर भेजा गया है।

Jan 03, 2026 03:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

कोंच(उरई)। संवाददाता न्यू ईयर विश न करने पर पत्नी से विवाद के बाद नदीगांव थाने में तैनात सिपाही ने जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर सिपाही को नदीगांव सीएचसी ले जाया गया। यहां से उसे उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सिपाही की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सिपाही को छुट्टी पर भेज दिया गया है। अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम जगदेव नगरिया निवासी 30 वर्षीय ब्रह्मजीत 2020 बैच का सिपाही है। वह नदीगांव थाने में तैनात है। नए वर्ष के दिन उसका पत्नी से बधाई देने को लेकर कहासुनी हो गई। इसपर शुक्रवार रात वह घर से निकला और नदीगांव के जंगल में जाकर विषाक्त पदार्थ खा लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद उसने पत्नी अंजना को फोन कर बताया कि जहर खा लिया है और फिर मोबाइल स्विच आफ कर लिया। पत्नी ने तुरंत थाना प्रभारी शशिकांत चौहान को इसकी जानकारी दी। उसके आखिरी बार फोन करने वाली जगह की लोकेशन निकाली गई तो वह जंगल में बेसुध हालत में मिला। पुलिस कर्मी तुरंत उसे नदीगांव सीएचसी ले गए। यहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। उसकी हालत में अब सुधार है। सिपाही ने बताया कि पत्नी से कहासुनी पर वह डिप्रेशन में था। इसलिए उसने जहर खा लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि सिपाही की हालत ठीक है और उसे छुट्टी दे दी गई है। सिपाही की काउंसिलिंग भी की गई है।