Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsPolice Encounter with Notorious Gangster Ramji Patel Results in Injury and Arrest

पुलिस की शातिर इनामियां बदमाश से हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Orai News - सोमवार रात को थाना क्षेत्र उकासा में पुलिस और 25000 रुपये के इनामी गैंगस्टर रामजी पटेल के बीच मुठभेड़ हुई। रामजी पटेल पुलिस पर फायरिंग करने के बाद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में...

Newswrap हिन्दुस्तान, उरईTue, 14 Oct 2025 08:46 AM
share Share
Follow Us on
पुलिस की शातिर इनामियां बदमाश से हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली

आटा। संवाददाता थाना क्षेत्र के उकासा में सोमवार रात्रि में पुलिस और 25000 रुपए के इनामी गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग के दौरान 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर रामजी पटेल पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया है। जिस पर नकबजनी, लूट और चोरी जैसी वारदातों के मुकदमे है। सोमवार देर रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात गैंगस्टर रामजी पटेल निवासी ग्राम संधी थाना आटा किसी वारदात की योजना बनाकर गोविंदम होटल की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही जालौन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी और थाना आटा प्रभारी अजय कुमार ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की।

उकासा गांव के बाहर जैसे ही पुलिस ने रामजी पटेल को रोकने का प्रयास किया, उसने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ करीब दो दर्जन चोरी और लूट के मुकदमे दर्ज हैं। उस पर दो गैंगस्टर एक्ट के मामले भी चल रहे हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित था। एसपी दुर्गेश कुमार ने बताया कि रामजी पटेल लगातार सक्रिय था और हाल में भी अपराध की साजिश में शामिल होने की सूचना मिल रही थी। फिलहाल घायल बदमाश से पूछताछ की जा रही है ताकि उसके अन्य साथियों और हालिया अपराधों का खुलासा किया जा सके।