Orai News: नारोभास्कर में जुए के अड्डे पर छापा, 11 जुआरी गिरफ्तार
Orai News: जालौन। संवाददाता कोतवाली पुलिस ने नगर के मोहल्ला नारोभास्कर में जुएं के फड़ पर

Orai News: जालौन। संवाददाता कोतवाली पुलिस ने नगर के मोहल्ला नारोभास्कर में जुएं के फड़ पर छापा मारकर हार-जीत की बाजी लगा रहे 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 30,060 रुपये नकद और ताश की दो गड्डी भी बरामद की हैं।कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद को सूचना मिली कि मोहल्ला नारोभास्कर स्थित नसीम की टंकी वाले बाड़े में कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना पर टीम को मौके पर भेजा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिमनदुबे निवासी फहीम, आसिफ व हसीन, नारोभास्कर निवासी रेहान, असद, तारिक, श्याम सिंह व जितेंद्र, तोपखाना निवासी रईस, रापटगंज निवासी राशिद और हिरदेशाह निवासी आमिर के रूप में हुई है।
पुलिस ने मालफड़ पर रखे 26,400 रुपये और तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 3,660 रुपये बरामद किए। इसके साथ ही ताश की दो गड्डी भी जब्त की गईं। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


