24 क्वार्टर शराब समेत एक गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - जालौन।संवाददाता देवनगर चौराहे के पास शराब की बिक्री करने के लिए ले जा रहे

24 क्वार्टर शराब समेत एक गिरफ्तार

जालौन।संवाददाता देवनगर चौराहे के पास शराब की बिक्री करने के लिए ले जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े गए युवक के पास से 24 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।मंगलवार की रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि देवनगर चौराहे पर एक युवक बिक्री के लिए शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही एसआई शिवम सेंगर मौके पर पहुंच गए और अकोढ़ी दुबे निवासी युवक जितेंद्र पाल उर्फ जीतू को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक के पास से पुलिस ने देशी शराब के 24 क्वार्टर बरामद किए हैं।

पुलिस ने अवैध रूप शराब की बिक्री करने के मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।