
20 लीटर कच्ची शराब समेत युवक गिरफ्तार
संक्षेप:
Orai News - कालपी के कोतवाली क्षेत्र में काशी खेड़ा में कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युवक को पकड़ा, जो सफेद पिपिया लिए हुए था। आरोपी के पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। उसे जेल भेज दिया गया है।
Feb 09, 2026 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के काशी खेड़ा कच्ची शराब लेकर जाना आरोपी को मंहगा साबित हुआ। पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब समेत आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उपनिरीक्षक रामजी लाल, सिपाही राम सिंह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर काशी खेरा रोड में संदिग्ध अवस्था में कागज फैक्टरी के समीप सफेद पिपिया लिए युवक दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर पिपिया में 20 लीटर कच्ची शराब समेत शिवा निवासी इंदिरा नगर कालपी को पकड़ लिया। उपनिरीक्षक रामजी लाल ने आरोपी युवक शिवा को गिरफ्तार करके सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




