Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsPM Urban Housing Scheme Complaint Against Recovery New Reporting Numbers Issued
पीएम शहरी आवास योजना में वसूली की शिकायत मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

पीएम शहरी आवास योजना में वसूली की शिकायत मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

संक्षेप:

Orai News - उरई में पीएम शहरी आवास योजना के तहत वसूली की शिकायतें मिलने पर विभाग ने नए नंबर जारी किए हैं। जो लोग वसूली कर रहे हैं, उनकी कॉल रिकॉर्डिंग और वीडियो भेजे जा सकेंगे। लाभार्थियों को दो लाख पचास हजार की सहायता दी जाएगी। अधिकारियों ने जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है।

Feb 04, 2026 09:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

उरई। पीएम शहरी आवास योजना में वसूली की शिकायत मिलने पर खैर नहीं होगी। विभाग ने नंबर जारी किए हैं जहां पर वसूली करने वालों को काल रिकॉर्डिंग एवं वीडियो भेजे जा सकेंगे। पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के अन्तर्गत व्यक्तिगत आवास निर्माण के लिए ऐसे आवासहीन लोग जिनकी वार्षिक आय तीन लाख से कम है और पक्का आवास नहीं है उनको तीन किश्तों में ढाई लाख की सहायता मुहैया कराई जा रही है। ऐसे आवेदकों को योजना का लाभ मिलेगा जिनके पास निजी भूमि अथवा कच्चा मकान, झोपडी, टीन सैड हों। इनको पहली किश्त में एक लाख, दूसरी किश्त में एक लाख तथा तीसरी किश्त के रूप में 50 हजार की सहायता दी जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आवास योजना में लाभार्थियों को गुमराह करके धन उगाही की शिकायतों को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। बताया गया है कि जालसाज खुद को लखनऊ डूडा कार्यालय का अफसर बताकर फाइल चार्ज के रूप में उनसे रकम बसूलते है। ऐसे में पीओ डूडा नेहा ब्याडवाल ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि अगर किसी भी व्यक्ति या विभाग के कर्मी द्वारा आवेदन पत्र भरने या किश्ते अवमुक्त किये जाने के सम्बन्ध में धनराशि की मांग की जाती है तो उसके विरूद्ध डूडा कर्यालय में शिकायत साक्ष्यों सहित सीएलटीसी के मोबाइल 9151999308 या ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के मोबाइल 9151999306 पर की जा सकती है। उन्होंने यह भी अपील की है कि वसूली करने वालों की कॉल रिकार्डिंग, वीडियोग्राफी बनाकर भी उपलब्ध कराएं जिससे ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके।