रोडवेज बसों के कंडक्टरों तथा ड्राइवरों के मनमाने रवैए की शिकायत की

Dec 09, 2025 09:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - कालपी में यात्रियों को रोडवेज बसों के चालक और परिचालक की गलत नीतियों के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने अधिकारियों से शिकायत की है कि बसें अनावश्यक रूप से होटल और ढाबों पर रुकती हैं, जिससे समय की बर्बादी होती है। प्रभावित नागरिकों ने उचित कार्रवाई की मांग की है।

रोडवेज बसों के कंडक्टरों तथा ड्राइवरों के मनमाने रवैए की शिकायत की

कालपी। संवाददाता रोडवेज बसों के चालक तथा परिचालक की गलत नीतियों तथा मुफखोरी की खाने की नीतियों के कारण यात्रियों को सफर के दौरान कठिनाइयों से जूझना पड़ता है। प्रभावित यात्रियों ने इस मामले की संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है। उक्त समस्या को लेकर के रोडवेज बस में यात्रा करने वाले नागरिकों आरिफ, दीपक व बाबूलाल ने बताया कि कानपुर झांसी रूट में चलने वाली झांसी कानपुर दोनों साइड की बसों के चालक मनमानी पूर्वक गाड़ियों को चलाते हैं फलस्वरूप जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। करम सिंह ने बताया कि रोडवेज बस के चालक तथा परिचालक फ्री चाय और खाने के लिए होटल ढाबे अनावश्यक बस को रोक देते हैं फलस्वरुप बसों में यात्रा कर रहे बीमार, गर्भवती महिलाओं, परिक्षार्थियों, व्यापारियों आदि को ड्राइवर और कन्डैक्टरों की इस गलत फितरत का प्रतिदिन शिकार होना पड़ता है ।

7 दिसम्बर को इस विषय की शिकायत परिवहन निगम के टीआई कालपी ज्ञानसिंह से की गई । उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है। बताते हैं कि रोडवेज बस के ड्राइवर तथा कंडक्टर मुक्त खाना तथा चाय पानी के चक्कर में आधा- आधा घंटे तक होटल तथा ढाबों में गाड़ियों को खड़ा कर देते हैं। जिससे यात्रियों के समय की बर्बादी होती है जनहित में प्रवाहन निगम के उच्च अधिकारियों से मांग की जाती है कि रोडवेज बसों का संचालन ठीक तरीके से कराया जाए तथा गलत आचरण करने वाले कंडक्टरों तथा ड्राइवर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।