
लखनऊ-भोपाल गरीब रथ में यात्री की संदिग्ध हालात में मौत
Orai News - उरई में कानपुर से भोपाल जा रहे एक यात्री मुहम्मद खालिद की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गैलरी में बेहोश पाए जाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार को सूचना दी गई, लेकिन मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।
उरई। कानपुर से भोपाल लखनऊ-भोपाल गरीब रथ ट्रेन से जा रहे यात्री की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिसको शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे कंट्रोल को सूचना मिली थी कि ट्रेन नंबर 12593 लखनऊ-भोपाल गरीब रथ में यात्रा कर रहा एक यात्री बेहोश होकर गैलरी में पड़ा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक यादव ने बताया कि इस सूचना के बाद हेड कांस्टेबल अरुण कुमार जाटव ने रविवार तड़के दो बजकर 23 मिनट पर ट्रेन के आने पर अटेंड किया। जिस पर टीटीई देवेंद्र कुमार ने बताया कि कोच की गैलरी में एक यात्री गैलरी में गिरा है।
जिसके बाद टीटीई और यात्रियों के सहयोग से इस यात्री को रेलवे स्टेशन पर सामान सहित उतारा गया। टीटीई के अनुसार जी-18 में 54 नंबर सीट पर सफर कर रहे 47 वर्षीय इस यात्री का नाम मुहम्मद खालिद है। इसके बाद एंबुलेंस मंगवाई गई है। साथ ही उसके पास मिले मोबाइल फोन से उसके भाई तहैब ने बताया कि मुहम्मद खालिद कानपुर के सुतारखाना, घंटाघर थाना हरवंश मोहाल का निवासी है। वह कानपुर से भोपाल से जा रहे थे। जिस पर उनसे उरई आने को कहा गया। जिला कानपुर नगर उत्तर प्रदेश बताया और बताया कि वह मेरे भाई हैं वह कानपुर से भोपाल तक की यात्रा कर रहे थे। जिस पर उनके परिजनों से उरई आने के लिए कहा गया। प्रधान आरक्षक अरुण कुमार जाटव व प्वाइंट्समैन प्रकाश एंबुलेंस से मुहम्मद खालिद को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। हालांकि इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा. सुजीत कुमार ने उसको मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट अभी आई नहीं है। सूचना मिलने के बाद उसका भाई तैयब और भांजा इमरान खान यहां पहुंच गए। वह भी अचानक मौत से स्तब्ध नजर आए। उन्होंने कहा कि कोई बड़ी बीमारी तो थी नहीं, किस वजह से मौत हुई, यह पता नहीं है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




