बिना भुगतान न होगा कोई काम, प्रधानों पर न बनाया जाए अनावश्यक दबाव: ब्लाक प्रमुख

Jan 08, 2026 09:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - जालौन में ग्राम प्रधान और बीडीसी की बैठक हुई, जिसमें पिछले पांच वर्षों के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि जब तक पंचायतों का लंबित भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक नए विकास कार्य नहीं होंगे। प्रधानों पर दबाव डालना अनुचित है और यदि समस्या हल नहीं हुई तो प्रधान आंदोलन करेंगे।

बिना भुगतान न होगा कोई काम, प्रधानों पर न बनाया जाए अनावश्यक दबाव: ब्लाक प्रमुख

जालौन। विकासखंड जालौन के सभागार में बुधवार को ग्राम प्रधान व बीडीसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीते पाँच वर्षों के दौरान कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा के साथ पंचायतों को आ रही गंभीर वित्तीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने स्पष्ट किया कि इस बैठक में ब्लॉक प्रमुख व ग्राम पंचायत की ओर से कोई भी नया प्रस्ताव नहीं डाला गया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक पंचायतों का लंबित भुगतान जारी नहीं किया जाता, तब तक न तो कोई नया विकास कार्य कराया जाएगा और न ही विकासखंड स्तर से कोई प्रस्ताव भेजा जाएगा।

ब्लॉक प्रमुख ने पंचायतों के साथ हो रहे कथित तानाशाही रवैये पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रधानों पर अनावश्यक दबाव बनाना अनुचित है। पंचायतों ने शासन की योजनाओं को जमीन पर उतारने का कार्य किया है, लेकिन भुगतान न मिलने से पंचायतों की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है, जिससे विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पंचायतों का बकाया भुगतान नहीं किया गया और लंबित मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो सभी ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। बैठक में बीडीओ गणेश कुमार, प्रधान शंभू सिंह सेंगर, बीडीसी औरेखी राघवेंद्र नगाइच,संजय सिंह सेंगर, अनिल सेंगर, शिखा सेंगर, प्रतिनिधि अभिनाश सेंगर, जिनेंद्र कुमार, बृजेश सिंह, शिव मंगल, आशू तिवारी, बीडीसी सुभाष द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।