Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsOverloaded Truck Collides with School Van in Kanch Children Escape Unharmed
तेज रफ्तार ओवरलोड डंफर ने स्कूली वैन में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे बच्चे

तेज रफ्तार ओवरलोड डंफर ने स्कूली वैन में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे बच्चे

संक्षेप:

Orai News - शनिवार दोपहर कोंच की नदीगांव रोड पर बाबू पैलेस के पास एक ओवरलोड डंफर ने स्कूली बच्चों से भरी वैन में टक्कर मारी। हालांकि सभी बच्चे सुरक्षित रहे। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Sun, 30 Nov 2025 12:09 AMNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

कोंच की नदीगांव रोड स्थित बाबू पैलेस के पास शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार ओवरलोड डंफर ने स्कूली बच्चों से भरी वैन में जोरदार टक्कर मारी जिससे हड़कंप मच गया और वैन में बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि सभी बच्चे सुरक्षित रहे। शनिवार दोपहर को प्राइवेट स्कूल की वैन बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। कुछ बच्चे वैन में बैठे थे तभी बाबू पैलेस के पास गुरसरांय की ओर से ओवरलोड गिट्टी से भरा ट्रक आ रहा था। जो जालौन जा रहा था अचानक ट्रक ने स्कूली वैन में जोरदार टक्कर मार दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टक्कर लगते ही बच्चे घबराकर चीखने-चिल्लाने लगे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने समझदारी दिखाते हुए पेट्रोल टैंक के पास ट्रक को घेरकर रोक लिया और चालक को पकड़ लिया। हादसा बेहद भयावह हो सकता था, लेकिन गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद बच्चों ने तत्काल अपने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलते ही मंडी चौकी इंचार्ज नीतिश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक चालक रविंद्र कुमार निवासी दशहरी, इटौरा को हिरासत में ले लिया और ट्रक को चौकी ले जाकर खड़ा करा दिया। लोगों का कहना है कि ट्रक तेज रफ्तार में था और ओवरलोड होने के कारण अनियंत्रित होकर वैन से जा टकराया। अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कड़े कदम उठाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।