चीफ कामर्शियल इंस्पेक्टर से भिड़ा कर्मचारी
Orai News - - पूछताछ काउंटर पर गंदगी मिलने की बात पर उखड़ा कर्मचारी- माहौल देख भौंचक्का हुआ कर्मचारी, कर्मचारी को हटाया गयाउरई, संवाददाता। स्टेशन का जायजा लेने आए

उरई, संवाददाता। स्टेशन का जायजा लेने आए उ.म. रेलवे झांसी के चीफ कामर्शियल इंस्पेक्टर से पूछताछ कर्मचारी का विवाद हो गया। इंस्पेक्टर ने पूछताछ काउंटर पर गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर की थी। इस पर कर्मचारी बुरी तरह से उखड़ पड़ा और बुरा भला कहने लगा। हालांकि आउटसोर्सिंग से तैनात पूछताछ कर्मचारी के अभद्र व्यवहार को लेकर अफसरों को सूचना दी गई है। सीबीपीएस उरई एसके नरवरिया का कहना है कि अभद्रता व्यवहार के चलते ब्रांच मैनेजर को रिपोर्ट की गई है। पूछताछ कर्मचारी को तत्काल हटा दिया गया है। वहीं, उरई सीसीआई को जब इस बारे में बताया गया कि वह कहने लगे हैं हम रेस्ट पर हैं।
इस पर मंडलीय अफसरों को बताया गया। दो दिन पहले आए सीनियर डीसीएम गुड्स को निरीक्षण के दौरान उरई स्टेशन के बुकिंग आफिस स्थित पूछताछ काउंटर पर गंदगी मिली थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी। इसी बीच तकनीकी कमी के चलते एक टिकट विंडो बंद होने के मामले में शनिवार को झांसी चीफ कामर्शियल इंस्पेक्टर उरई स्टेशन व्यवस्थाओं का जायजा लेने आए। इस दौरान वह पूछताछ काउंटर पर पहुंचे और व्यवस्थाओं को देखा। वहां मौजूद आउटसोर्सिंग कर्मचारी से एनाउंसमेंट सिस्टम के बारे में पूछा। अधिकारी उस समय नाराज हो गए, जब उन्होंने पूछताछ काउंटर पर गंदगी देखी। जब आउटसोर्सिंग कर्मचारी से व्यवस्था ठीक रखने की बात कही तो वह उखड़ पड़ा। जानकारों की मानें तो झांसी चीफ कामर्शियल इंस्पेक्टर को अपशब्द कहे गए। जब इस मामले की जानकारी सीसीआई उरई के साथ सीबीपीएस को दी गई। बताया गया है कि सीसीआई उरई ने बताया कि वह रेस्ट पर हैं। इस पर सीबीपीएस ने उन्होंने ब्रांच मैनेजर झांसी को अवगत कराकर कर्मचारी उत्तम को हटा दिया है और दूसरे कर्मचारी की तैनाती कर दी गई है। - पूछताछ काउंटर पर गंदगी मिलने की बात पर उखड़ा कर्मचारी - माहौल देख भौंचक्का हुआ कर्मचारी, कर्मचारी को हटाया गया

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




