मेडिकल कॉलेज विवाद को लेकर व्यापारियों में आक्रोश, बाजार बंद कर किया प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

उरई। मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात हुई घटना को लेकर जालौन में व्यापारियों का

मेडिकल कॉलेज विवाद को लेकर व्यापारियों में आक्रोश, बाजार बंद कर किया प्रदर्शन

उरई। मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात हुई घटना को लेकर जालौन में व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध जताया और जाम लगाकर डॉक्टरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में व्यापारी जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच हुए विवाद के बाद से तनातनी जारी है। मामला भाजपा नेता के परिवार से जुड़ा होने के कारण राजनीतिक रूप से भी गरमाया हुआ है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में हुई घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी और सड़क पर जाम लगाकर डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की।

व्यापारी प्रतिनिधियों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज प्रकरण में डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।