अब जिले में 10 से 15 हजार की आबादी पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सौगात
Orai News - उरई जिले में कोंच, कालपी, कोटरा, ऊमरी और एट में नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे। इससे 10 से 15 हजार की आबादी को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। स्वास्थ्य महकमे की यह पहल सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट अस्पतालों के विकल्प के रूप में पेश करती है। तीन मंदिर पहले से खोले जा चुके हैं।
उरई। जिले के कोंच, कालपी कोटरा, ऊमरी और एट में नए आरोग्य मंदिर खुलेंगे। इससे 10 से 15 हजार की आबादी वाले लोगों को अपने घर के आसपास ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर में इलाज मिलेगा। स्वास्थ्य महकमे की इस कवायद से प्राइवेट अस्पतालों की जगह आसपास सरकारी अस्पतालों के खुलने से इलाज आसान होगा। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ अब 10 से 15 हजार की आबादी को लाभान्वित करने के लिए जगह-जगह आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जा रहे हैं। अभी तक उरई में राजेंद्र नगर हनुमान चबूतरा के पास, बघौरा चुरखी बाईपास, अजनारी रोड रामनगर, कोंच बस स्टैंड के पास मैकेनिक नगर, लहरियापुरवा, ठडेश्वरी मंदिर के इलाहाबाद जालौर नगर में तोपखाना मोहल्ला और पहलवानवाड़ा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए हैं।
इसके अलावा अब 10 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे। इन नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उरई के मोहल्ला तुलसी नगर और जालौन रोड, कोंच के मोहल्ला जवाहर नगर और प्रताप नगर, कालपी के मोहल्ला राजघाट और मोहल्ला टरननगंज कालपी शामिल हैं। इसके अलावा जालौन नगर में तथा नगर पंचायत क्षेत्र कोटरा ऊमरी और एट नगर पंचायत में आयुष्मान मंदिर खोले जाएंगे। इसमें तीन आयुष्मान मंदिर शुरू भी हो गए हैं। ----- शासन के निर्देश पर नगर क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को ज्यादा से ज्यादा बेहतर बनाए जाने की कवायद चल रही है। इसी के अंतर्गत जिले के सभी नगरीय क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जा रहे हैं। इसमें से तीन शुरू हो गए हैं और बाकी सात जगह खोलने का काम चल रहा है। - डॉ डीके भिटौरिया, सीएमओ, जालौन

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




