घर के बाहर दीवार बनवा रहे पिता-पुत्र से मारपीट
Orai News - जालौन में एक व्यक्ति अपने घर के बाहर दीवार का निर्माण करवा रहा था, तभी पड़ोसियों ने उसे रोक दिया। कारण पूछने पर पड़ोसियों ने पिता और बेटे की पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

जालौन। घर के बाहर की दीवार निर्माण करा रहे व्यक्ति को पड़ोसियों ने रोक दिया। कारण पूछने पर पिता व बेटे की पिटाई कर धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहजादपुरा निवासी गौरव सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह वह अपने घर की दीवार का निर्माण कार्य करा रहा था। निर्माण कार्य के दौरान ही गांव के भानुप्रताप, अजय प्रताप, शिवम सिंह, आदेश सिंह वहां आ गए और निर्माण कार्य कराने से रोकने लगे। जब उसने कारण पूछा तो गाली, गलौज करने लगे।
मना करने पर उन्होंने लाठी, डंडों से पिटाई शुरू कर दी। उसे पिटता देखकर पिता रामप्रताप सिंह बचाने आए तो उनकी भी पिटाई कर दी। जिसमें दोनों को चोटें आई हैं। पिटाई के बाद सभी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दो है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


