Orai News: किसी बड़ी दुर्घटना को दावत देते डग्गामार वाहन

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: माधोगढ़, संवाददाता। रामपुरा नगर में कमर्शियल और डग्गामार वाहनों द्वारा लापरवाही से सवारियों को लाने ले जाने का काम किया जा रहा है, जो बड़े दुर्घटना का कारण बन सकता है। प्रशासन की अनदेखी और नियमों के उल्लंघन से स्थिति गंभीर हो गई है। थाना प्रभारी ने चैकिंग अभियान चलाने की घोषणा की है।

Orai News: किसी बड़ी दुर्घटना को दावत देते डग्गामार वाहन

Orai News: माधोगढ़, संवाददाता। रामपुरा नगर में कमर्शियल वाहन व डग्गामार वाहनों पर लापरवाही से सवारियों को लाने ले जाने का काम किया जा रहा हैं। जो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकता हैं। नगर के प्रत्येक चौराहों पर यातायात के नियमों को अनदेखा कर कमर्शियल व डग्गामार वाहन सवारियों की जान के साथ खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

लापरवाही और खतरनाक स्थिति

नगर के निनावली बस स्टैंड चौराहे पर एक लोडर पर लापरवाही से नाबालिग बच्चे लटककर सफर कर रहे थे। ऐसे ही जिस दिन नगर में हाठ लगती हैं, उस दिन डग्गामार वाहन क्षमता से अधिक सवारियों को लाने व ले जाने का कार्य करते हैं तथा सड़क पर अपने वाहनों को खड़ा कर जाम की स्थिति भी पैदा करते हैं। प्रशासन भी आंखे बंद कर कोई बड़ी दुर्घटना के इंतजार में हैं।

सरकार के आदेश

जबकि प्रदेश सरकार ने सख्त लहजे में कहते हुए आदेश दिया हैं कि किसी भी माल वाहक वाहन से सवारियों को लाने ले जाने का कार्य नहीं किया जायेगा। क्षमता से अधिक किसी भी वाहन में सवारियों को नहीं बैठाया जायेगा। लेकिन रामपुरा नगर में सरकार के आदेश के विपरीत ही नजारा देखने को मिल रहे हैं। इस प्रकार की लापरवाही कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं।

पुलिस की पहल

थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि चैकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर नकेल कसी जायेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रामपुरा नगर में किस प्रकार की लापरवाही हो रही है?
कमर्शियल और डग्गामार वाहनों द्वारा सवारियों को लाने ले जाने में लापरवाही की जा रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।