भारतीय संविधान के बारे में बताया

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

उरई में नटराज इंटरनेशनल स्कूल द्वारा राजमंगलम रिसॉर्ट में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमान सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिधान में फैशन शो और विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को भारतीय संविधान के इतिहास के बारे में बताया।

भारतीय संविधान के बारे में बताया

उरई। नटराज इंटरनेशनल स्कूल द्वारा कालपी रोड स्थित राजमंगलम रिसॉर्ट में रंगारंग कार्यक्रम हुआ।समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमान सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। प्रबंधक राहुल शुक्ला,भूपेंद्र सिंह सेंगर, प्रधानाचार्य सोनी सिंह सेंगर ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया।इस अवसर पर पीजी कक्षा के बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिधान में आकर्षक फैशन शो प्रस्तुत किया। नर्सरी के बच्चों ने मेरे पापा गीत पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। एलकेजी के बच्चों ने आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं धरती हिंदुस्तान की, यूकेजी के बच्चों ने ऐसा देश है मेरा गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।

प्रधानाचार्य सोनी सिंह सेंगर ने बच्चों को भारतीय संविधान के इतिहास की जानकारी दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।