वादों को चिन्हित कर करें सुलह व वार्ता का करें प्रयास

Feb 28, 2026 05:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

Orai News - उरई में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित की गई। प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह गौतम के नेतृत्व में वादों के निस्तारण पर जोर दिया गया। दाम्पत्य विवादों के लिए सुलह वार्ता कराने के प्रयास और प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए ताकि अधिक से अधिक मामलों का समाधान हो सके।

वादों को चिन्हित कर करें सुलह व वार्ता का करें प्रयास

उरई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुपालन में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी रूप से सफल बनाने एवं जन सामान्य तक उसके प्रचार-प्रसार कराने को लेकर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मनोज कुमार सिंह गौतम के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत प्रवीण कुमार पाण्डेय, अपर प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें वादों को चिन्हित कर अधिक से अधिक निस्तारण पर जोर दिया गया। अध्यक्ष एवं नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार पाण्डेय ने लोक अदालत के आयोजन को सफल बनाने एवं जन सामान्य तक उसके प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए एवं परिवार कल्याण विशेषज्ञ, परामर्शदाता एवं सदस्य मध्यस्थ के कार्यो की समीक्षा की एवं उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा यह भी निर्देश दिए कि दाम्पत्य संबंधी वादो को चिन्हित करें एवं पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता कराये जाने का प्रयास करें जिससे उन वादो को प्री-लिटिगेशन स्तर पर ही निस्तारण किया जा सके।

परामर्शदाता के के प्रजापति ने बताया कि लिटीगेशन के लिए जो भी पत्रावलियों न्यायालय से प्राप्त होती है उनमें मीडियेशन करायी जा रही है एवं निरंतर वादकारियों से सम्पर्क कर प्रभावी वार्ता की जा रही है साथ ही नियत तिथियों पर पक्षकारो के मध्य सुलह वार्ता कराने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है। पत्रावलियो में अंकित मोबाईल नम्बर पर पक्षकारो से सम्पर्क कर उनके मध्य सुलह वार्ता कराये जाने के साथ ही वर्चुअल वार्ता का भी प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक वैवाहिक एवं दाम्पत्य विवादो के वादो का निस्तारण किया जा सके। बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओ द्वारा भी आश्वासन दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए पक्षकारों को समझाने का प्रयास कराया जायेगा। बैठक में सदर मुंसरिम काजी वसीम उल्ला, न्यायालय कर्मचारी राजन मिश्रा, विनोद प्रकाश ब्यास, सुलेखा, रामजी शाक्य, कृष्णपाल सिंह राजावत, राहुल मिश्रा, पंचम सिंह, शिवम गुप्ता, रामसिया प्रजापति, आकाश उपस्थित रहे। - लोक अदालत की सफलता को प्रचार प्रसार पर दिया जोर - न्यायिक अधिकारियों ने बैठक में दिए निर्देश

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।