लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का कराएं निस्तारण

लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का कराएं निस्तारण

संक्षेप:

Orai News - उरई में 13 दिसम्बर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अपर जिला न्यायाधीश सतीश चन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गई। सभी न्यायिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि अधिक से अधिक वादकारी सहभागिता कर सकें और मामलों का त्वरित निस्तारण हो सके।

Dec 11, 2025 05:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

उरई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 13 दिसम्बर को आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अपर जिला न्यायाधीश सतीश चन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला दीवानी न्यायालय सभागार में समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। इसमें उपस्थित न्यायिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ्गए। अपर जिला न्यायाधीश सतीश चन्द्र द्विवेदी ने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो मामले नेशनल ज्यूडिशियल डाटा ग्रिड पर दर्ज है, मात्र वहीं मामले इस लोकअदालत में निस्तारित किए जाएंगे। ऐसी स्थिति में सभी अधिकारी उनके न्यायालयों में विचाराधीन मामलों में से ऐसे मामलों को तत्काल चिन्हित करके सम्बन्धित पक्षकारों को सूचित करें जिससे न्यायालय से प्रेषित नोटिस सम्मन की तामीला समय पर हो सके और अधिक से अधिक वादकारी राष्ट्रीय लोकअदालत में सहभागिता कर सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि ऐसा देखने में आता है कि या तो न्यायालय से सम्मन नोटिस विलम्ब से प्रेषित किए जाते हैं या उनकी तामीला समय से नहीं हो पाती। इस कारण प्रेषित किये गये सम्मन नोटिस के सापेक्ष वादकारियों की उपस्थिति न्यायालय में बहुत कम हो पाती है। इसका प्रभाव निस्तारित मामलों की संख्या पर पड़ता है। इसलिए सभी न्यायिक अधिकारी इस तथ्य का संज्ञान लेते हुये इसे अपने स्तर पर मॉनीटर करें। इसलिये सभी न्यायिक अधिकारी अधिकाधिक मामलों के निस्तारण पर ध्यान केन्द्रित करें। उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों से कहा कि वे वादकारियों को सुलह-समझौते के लिये प्रेरित करें और अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण करें। बैठक में विशेष न्यायाधीश डॉ अवनीश कुमार, भारतेन्द्र सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिशेक खरे, सिविल जज सीडि अर्पित सिंह, अपर सिविल जज शम्भवी-।, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रत्यूश प्रकाश, अपर सिविल जज जूडि अंकिता सिंह, सिविल जज जूडि कालपी अभिषेक चौधरी, सिविल जज जूडि जावेद खान, सिविल जज जूडि कोंच मु. फरहान, सिविल जज जूडि अनुरूद्ध सिंह, शैलजा, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय माधौगढ़ विनय कुमार चाहर एवं विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सैयद अली मेहदी आबिदी उपस्थित रहे।